देश

भीषण हादसा, टिप्‍पर ट्रक पलटने से 15 मजदूरों की मौत

बुलढाणा

महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में एक भीषण रोड एक्सीडेंट में 15 मजदूरों की मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक यह हादसा समृद्धि महामार्ग पर हुआ है। लोहे की सरिया से भरे एक ट्रक के पलटने की वजह से यह भीषण हादसा हुआ है। इसी ट्रक में 16 मजदूर भी सवार थे। ज्यादातर मजदूर यूपी और बिहार से ताल्लुक रखने वाले बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद दुर्घटना स्थल पर ही 8 मजदूरों की मौत होने की बात सामने आई है। वहीं घायलों को जालना के अस्पताल में भर्ती किया गया था। जहां मौतों का आंकड़ा बढ़कर अब 15 तक पहुंच चुका है। महाराष्ट्र में समृद्धि एक्सप्रेस वे बनाने का काम शुरू है। खबरों के मुताबिक सभी मजदूर वहीं काम करते थे। यह भी कहा जा रहा है कि कुछ मजदूर मध्य प्रदेश के भी हैं। फिलहाल इसपर आधिकारिक रूप से कोई बयान नहीं आया है।

See also  छत्तीसगढ़: चंद दिनों में 1500 करोड़ रुपए के प्रॉपर्टी का मालिक बनने वाले ठगराज शिवा साहू सहित 8 आरोपी पहुंचे सलाखों के पीछे

Related Articles

Leave a Reply