छत्तीसगढ़

बच्चों से भरी स्कूल वैन पलटी : एक की मौत, 4 घायल, ड्राइवर पर लापरवाही का आरोप

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से सड़क हादसे का मामला सामने आया है। जहां पर बच्चों से भरे स्कूल वैन के पलटने से एक बच्चे की मौत हो गई। वहीं इस हादसे में 4 बच्चे घायल हो गए हैं। जिनमें से एक हालत नाजुक होने के कारण उसे अन्य अस्पताल में रेफ़र कर दिया गया है।

injured children
हादसे में घायल बच्चे

दरअसल, यह पूरा मामला गुरुर थाना क्षेत्र का है। जहां के सोहपुर गांव के पास स्कूल वैन पलट गई। हादसे में 12 साल के कुणाल साहू की मौत हो गई। वहीं अन्य 4 बच्चे घायल हो गए हैं। वैन में ग्राम निपानी के आत्मानन्द स्कूल के 12 बच्चे सवार थे। हादसे में ड्राइवर पर लापरवाही करने का आरोप है। 

See also  मुर्गी निकालने कुएं में उतरा युवक, बचाने के लिए कूदा भाई; दोनों की गई जान

Related Articles

Leave a Reply