कोरबाछत्तीसगढ़

दोस्तों संग न्यू ईयर सेलिब्रेशन पार्टी में गया था युवक, हादसे में मौत

कोरबा. शहर में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है. न्यू ईयर पार्टी कर के घर लौट रहे दोस्तों की कार पलटने से बड़ा हादसा हो गया. तीन दोस्त साथ में नए साल का जश्न मानाने निकले हुए थे. पार्टी से लौटने से दौरान उनकी कार अनियंत्रित होकर पलट गई. जिससे एक युवक की मौत हो गई.

घटना मानिकपुर चौकी अंतर्गत कालीबाड़ी के पास हुई है. जानकारी के मुताबिक, न्यू ईयर सेलिब्रेशन पार्टी के लिए युवक अनुभव अपने दो दोस्तों के साथ घर से निकले था. पार्टी करने के बाद रात 1:30 से 2 बजे के बीच सभी दोस्त घर लौट रहे थे. इस दौरान कार तेज रफ्तार में अनियंत्रित होकर पलट गई. दुर्घटना में कार ने सड़क किनारे बिजली खंभे और दुकान के बाहर शेड को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया.

See also  दो नाबालिग लड़कों में लगी शर्त और जनशताब्दी एक्सप्रेस में मारे पत्थर

हादसे में कुसमुंडा निवासी अनुभव रोजर मसीह की मौत हो गई है. एक गंभीर रूप से घायल है, जिसे NKH अस्पताल में भर्ती कराया गया है. साथ ही हादसे में घायल तीसरे युवक का जिला अस्पताल में इलाज जारी है.

Related Articles

Leave a Reply