छत्तीसगढ़

ट्रक की टक्कर से पिता और मासूम बेटी की मौत, बाइक के हुए दो टुकड़े, ससुराल जाने के दौरान हुआ हादसा

बालोद. ट्रक की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्री की मौत हो गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक के दो टुकड़े हो गए. यह घटना बालोद जिले के संजारी चौकी के अछोली गांव की है. घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. वहीं पुलिस ने आरोपी ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है.

See also  16 जून को खुलेंगे सरकारी स्कूल : शिक्षा सचिव ने जारी किया निर्देश, प्रवेशोत्सव की तैयारियों पर विशेष जोर

मृतक की पहचान सुरेश नेताम पिता स्वर्गीय कुंजीलाल, कुमारी नैना नेताम पिता सुरेश नेताम निवासी ग्राम कोड़ेकसा के रूप में की गई है. जानकारी के मुताबिक, सुरेश नेताम अपनी 10 साल की बेटी के साथ ससुराल जा रहा था. तभी विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक Cg 07BT 7329 ने बाइक को टक्कर मार दिया.

See also  SI के बेटे की मौत : 5 दिन पहले डीजल और कबाड़ चोरों ने की थी पिटाई, समाज ने अंतिम संस्कार को लेकर रखी मांग

इस हादसे में बाइक के दो टुकड़े हो गए. वहीं घटना स्थल पर ही पिता की मौत हो गई. वहीं पुत्री की मौत हॉस्पिटल पहुंचने से पहले हो गई. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस पर पहुंची. आरोपी ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार कर घटना की जांच की जा रही है.

See also  तालाब से निकले मगरमच्छ के 6 बच्चे : वन विभाग ने सुरक्षित रेस्क्यू कर डैम में छोड़ा

Related Articles

Leave a Reply