छत्तीसगढ़

लापता युवक ने खुद को जिंदा जलाया, फैली सनसनी

भानुप्रतापपुर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. नशे की हालत में एक युवक ने खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है. वहीं घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है। यह पूरी घटना भानुप्रतापपुर से लगे ग्राम बोगर की है, जहां 35 वर्षीय युवक चंद्रकुमार नेताम ने आत्महत्या के इरादे से खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

See also  जांजगीर चांपा : चक्का जाम के मामले में बड़ी कार्रवाई, 21 नामजद सहित अन्य के खिलाफ अपराध दर्ज

आसपास के ग्रामीणों की सूचना पर भानुप्रतापपुर के SDOP प्रशांत पैकरा और थाना प्रभारी रामेश्वर देशमुख घटना स्थल पर पहुंचे. पुलिस शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतक चंद्रकुमार नेताम कोरर थाना क्षेत्र के बैजन पूरी का निवासी था. बताया जा रहा है कि वह पिछले दो महीनों से अपने भाई के पास बोगर में रह रहा था और पिछले पांच दिनों से घर से गायब था. वहीं रविवार को उसने अपने भाई के घर के सामने आत्महत्या कर ली. हालांकि, आत्महत्या का कारण पता नहीं चल सका है. मृतक विवाहित था और उसके दो बच्चे भी हैं. फिलहाल, पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।

See also  इंस्टाग्राम में ब्लॉक करने से नाराज प्रेमिका ने प्रेमी को घर घुस मारा चाकू, युवक की हुई मौत, इंस्टाग्राम से ही हुई थी दोस्ती

Related Articles

Leave a Reply