छत्तीसगढ़जांजगीर चांपाबिलासपुर

जांजगीर-चांपा: बिलासपुर में 12वीं के छात्र ने किया सुसाइड, स्कूल के कार्यक्रम से लौटा, फिर कमरे में लगाई फांसी

बिलासपुर में 12वीं कक्षा के छात्र ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। उसके आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चला है। सुसाइड करने से पहले वो स्कूल के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में गया था, जहां परिजनों से बात हुई थी। तब छात्र ने छुट्‌टी पर घर जाने के बजाए पढ़ाई करने की बात कही थी। घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की है।

जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ निवासी वैभव साहू (18) संदीपनी पब्लिक स्कूल में 12वीं कक्षा का छात्र था। वो यहां टिकरापारा में किराए पर रूम लेकर रहता था। परिजनों ने बताया कि, शनिवार को उसके स्कूल में वार्षिकोत्सव का आयोजन था। जिसमें शामिल होने के लिए वैभव स्कूल गया था। फिर रात में घर आकर उसने फांसी लगा ली।

बेटे की मौत की खबर सुनकर रोते-बिलखते रहे परिजन।

बेटे की मौत की खबर सुनकर रोते-बिलखते रहे परिजन।

See also  दुर्ग की बेटी का कमाल: फ्रांस के कांस फिल्म फेस्टिवल में 20 को करेगी रैम्प वॉक, ग्लोबल वार्मिंग पर देगी संदेश

फोन नहीं उठाया तब पहुंचे परिजन, फंदे पर लटकती मिली लाश

परिजनों ने बताया कि, शनिवार को जब वो स्कूल में था, तब उनकी बात हुई थी। जिसके बाद रात करीब 10 बजे उन्होंने वैभव के मोबाइल पर फोन लगाया। लगातार घंटी बज रही थी। लेकिन, उसका फोन रिसीव नहीं हुआ। इससे घबराए परिजन पामगढ़ से बिलासपुर उसके रूम आ गए। यहां पता चला कि उसकी लाश फंदे पर लटक रही है। उन्होंने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी।

स्कूल के वार्षिकोत्सव से लौट कर किया सुसाइड।

स्कूल के वार्षिकोत्सव से लौट कर किया सुसाइड।

पिता बोले- पढ़ाई में था होशियार, मौत की निष्पक्ष जांच हो

वैभव के पिता धर्मेंद्र साहू ने कहा कि, उनका बेटा पढ़ाई में बहुत होशियार था और वो CGPSC और UPSC की तैयारी भी कर रहा था। वैभव में कोई ऐब भी नहीं था, जिससे वो सुसाइड करे। उन्होंने अपने बेटे की मौत पर न्याय की मांग करते हुए पुलिस अफसरों से निष्पक्ष और उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। ताकि, बेटे की मौत के सही कारणों का पता चल सके।

See also  किराएदारों की जानकारी नहीं देने पर मकान मालिकों पर होगी कार्रवाई 

आत्महत्या करने से पहले की थी बात

बताया जा रहा है कि, आत्महत्या करने से पहले वैभव ने अपने परिवार के सदस्यों से मोबाइल पर बात की थी। तब वो सामान्य था। उसने छुट्टियों के दौरान घर आने के बजाए अपनी पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करने की बात की थी। लेकिन, अचानक ऐसा क्या हुआ, जिसके कारण उसे आत्महत्या करनी पड़ी।

परिजनों ने घटना की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।

परिजनों ने घटना की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।

पुलिस बोली- मोबाइल से खुल सकता है सुसाइड का राज

इधर, सिटी कोतवाली टीआई विवेक पांडेय ने बताया कि, छात्र के कमरे की तलाशी ली गई है। वहां कोई सुसाइड नोट वगैरह बरामद नहीं हुआ है और न ही सुसाइड के कारणों का पता चल सका है। छात्र के मोबाइल को पुलिस ने जब्त कर जांच के लिए साइबर सेल भेजा है। उसकी जांच के बाद ही आत्महत्या के कारणों का पता चल सकता है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

See also  छत्तीसगढ़ में कोरोना का बढ़ता खतरा, दुर्ग में एक और मौत, प्रदेश में 72 एक्टिव केस

Related Articles

Leave a Reply