छत्तीसगढ़

सक्ती जिले में मकान से मिला महिला का शव:हत्या या हादसा, पुलिस टीम जांच में जुटी

सक्ती : जिले के बाराद्वार थाना क्षेत्र के डूमरपारा गांव में शनिवार को एक सुनसान मकान में 34 वर्षीय द्वास बाई केवट का शव मिला।

स्थानीय लोगों ने शव देखने के बाद पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना की जांच के लिए एफएसएल की टीम भी मौके पर पहुंची।

See also  रिश्ता शर्मसार : फूफा ने 14 साल की भतीजी के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

बाराद्वार थाना प्रभारी लखन लाल पटेल के अनुसार अभी मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस हत्या और अन्य संभावनाओं की जांच कर रही है। ग्रामीणों और मृतका के परिजनों से पूछताछ जारी है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस हर पहलू से मामले की जांच में जुटी है।

See also  जांजगीर चाम्पा - हसदेव नदी में डूबे तीनो छात्रों के शव 26 घंटे के बाद बरामद, एक साथ तीन मौत से चाम्पा में छाया मातम

Related Articles

Leave a Reply