छत्तीसगढ़

दुर्ग की बेटी का कमाल: फ्रांस के कांस फिल्म फेस्टिवल में 20 को करेगी रैम्प वॉक, ग्लोबल वार्मिंग पर देगी संदेश

भिलाई। एक समय था जब घरों में बेटी का होना अभिशाप समझा जाता था, लेकिन आज समय बदल गया है। बेटियां हर मोर्चे पर आगे हैं, बेटों से किसी भी मामले में कम नहीं हैं। चाहे नौकरी पेशा हो या फिर और कोई प्रोफेशन, हर जगह बेटियां नाम रोशन कर रही हैं। ऐसी ही दुर्ग की एक बेटी जूही व्यास ने अपनी लगन और कड़ी मेहनत से कांस फिल्म फेस्टिवल में जगह बनाई है। वे 20 मई को फ्रांस में होने वाले इस फेस्टिवल में ग्लोबल वार्मिंग पर रैम्प वॉक कर भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।

See also  शादी समारोह से लौट रहीं दो आदिवासी बच्चियों से सामूहिक दुष्कर्म, 3 नामजद आरोपियों सहित अन्य के खिलाफ दर्ज मामला

जूही ने बताया कि, शनिवार को वे फ्रांस के लिए रवाना हो रही है। जहां जूही जलवायु परिवर्तन और विश्व शांति को लेकर अपनी प्रस्तुति देकर छत्तीसगढ़ समेत दुर्ग जिले का नाम रोशन करेंगी। उन्होंने अपनी इस सफलता को लेकर कहा कि आपकी सोच अच्छी होनी चाहिए। मैं कुछ भी करती हूं या फिर आज – कांस में जा रही हूं तो मुझे उसके बाद क्या करना है, मेरे दिमाग में पहले से तय है। बचपन की कठिनाइयों ने शायदा दूरदर्शी बना दिया है। ब्यूटीशियन जूही व्यास मिस इंडिया आईएनसी के तहत ग्रीन पेश के सहयोग से भारत का प्रतिनिधित्व करेगी।

See also  सक्ती: खेलते-खेलते तालाब में डूबने से दो जुड़वा बच्चियों की मौत, गांव में पसरा मातम

मिस इंडिया आईएनसी में फर्स्ट रनर अप रहीं
जूही ने बताया कि, उसने वर्ष 2022 में मिस इंडिया आईएनसी में फस्र्ट रनर अप रह चुकी है। उन्होंने कैलिफॉर्निया में आयोजित मिस ग्लोबल 2023 में प्यूपल्स ऑफ च्वाइस का खिताब हासिल करने वाली पहली भारती पहली थी। जूही ने 2024 में चीन में आयोजित मिस ग्लोबल की जूरी में भी शामिल हुई। जो अपने आप में बड़ी बात है। इसमें किसी भारतीय महिला को जूरी टीम में शामिल किया गया था। इसके साथ ही 2025 में आयोजिन एशियन-यूरोपियन पेरिस फैशन वीक में वॉक कर चुकी है। इसके अलावा जूही 6 अंतराष्ट्रीय डिजाइनर के लिए वॉक कर चुकी है। जूही एक पेजेंट यूमिंग मेंटर, प्रोफेशनल मेकअप आर्टटिस्ट और सॉफ्टवेयर इंजीनियर भी हैं।

See also  पांच बेटियों के साथ घर के बाहर खड़ी मां : ढाई सौ स्क्वेयर फीट जमीन पर पड़ी सियासतदानों की नजर, पार्षद ने जड़ा ताला

Related Articles

Leave a Reply