छत्तीसगढ़रायपुर

पीएम मोदी से मिले डॉ रमन : छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के रजत जयंती समारोह में शामिल होने का दिया आमंत्रण

रायपुर। छत्तीसगढ़ के विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी को छत्तीसगढ़ आगमन का न्योता दिया है। साथ ही राज्य से जुड़े कई महत्वपूर्व विषयों पर चर्चा हुई। इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष ने पीएम मोदी को माता बम्लेश्वरी का छायाचित्र भेंट किया। इसके अलावा छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के रजत जयंती समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रण दिया है।

दरअसल, विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह दिल्ली प्रवास के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को डोंगरगढ़ की मां बम्लेश्वरी का छायाचित्र भेंट किया। साथ ही कई महत्वपूर्व विषयों पर चर्चा भी की। वहीं डॉ रमन ने इस दौरान पीएम को छत्तीसगढ़ स्थापना के रजत जयंती वर्ष की जानकारी भी दी।

रजत जयंती समारोह में शामिल होने का दिया न्योता 

See also  स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने नर्सों को किया आश्वस्त, कहा- पिछली हड़ताल अवधि का दिया जा रहा पूरा वेतन, मिलेगी अध्ययन सुविधा…

विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने प्रधानमंत्री मोदी से छत्तीसगढ़ स्थापना के रजत जयंती समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रण दिया। इस दौरान प्रदेश से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर उन्होंने संवाद किया।

Related Articles

Leave a Reply