छत्तीसगढ़

रिश्वतखोर पटवारी सहयोगी समेत गिरफ्तार : सीमांकन के नाम पर मांगे थे 5 लाख रुपए

मुंगेली। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले के रामगढ़ में पदस्थ पटवारी और उसके सहयोगी को 1 लाख की रिश्वत लेते ACB की टीम ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पटवारी और आरआई ने जमीन सीमांकन के नाम पर 5 लाख की रिश्वत मांगी थी। आरआई की संलिप्तता की जांच हो रही है। मामला कोतवाली थाना रामगढ़ पटवारी हल्का का है। 

मिली जानकारी के अनुसार, पटवारी सुशील जायसवाल के खिलाफ पीड़ित विभाष सोनी ने रिश्वत मांगने की शिकायत की। शिकायत में बताया कि, पिता शेखर सोनी के नाम की कृषि भूमि ग्राम रामगढ़ में स्थित है। जिसमें लगभग 12 खसरे की कुल 26 एकड़ जमीन के सीमांकन कराना था। जिससे लिए मुंगेली आरआई नरेश साहू, रामगढ पटवारी अमलीडीह सुशील जायसवाल ने 5 लाख की रिश्वत मांगी थी। 

संदेही आरआई की भूमिका की जा रही जांच 

See also  बिलासपुर स्टेशन पर हादसा, ट्रेन में चढ़ते समय युवक फिसला, सिर में गंभीर चोट, अस्पताल में भर्ती

प्रार्थी द्वारा एसीबी बिलासपुर में 11 नवंबर को रिश्वत मांग की शिकायत करने पर सत्यापन कराया गया था। जिस पर शिकायत सही पाई गई है। सत्यापन के दौरान पटवारी सुशील जायसवाल ने 4 लाख रुपए पर सहमति दी गई थी। गुरूवार को प्रार्थी ने पटवारी सुशील जायसवाल को रुपए देने के लिए गया था। तभी पटवारी ने अपने सहायक गुलाब दास मानिकपुरी को रिश्वत रकम ने लेने के लिए कहा। ठीक इसी दौरान एसीबी टीम ने गुलाब दास और आरोपी पटवारी सुनील जायसवाल को रंगे हाथ पकड़ लिया गया है। गुलाब दास मानिकपुरी से रिश्वत की रकम एक लाख को बरामद कर लिया गया है। आरोपी पटवारी सुशील जायसवाल और सहायक गुलाब दास मानिकपुरी के खिलाफ धारा 712 पीसी एक्ट 1988 के तहत कार्यवाही की जा रही है। वहीं एक संदेही आरआई नरेश साहू की भूमिका की जांच की जा रही है।

See also  छत्तीसगढ़ संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में बम सूचना से हड़कंप, झांसी स्टेशन पर खाली कराई गई ट्रेन

Related Articles

Leave a Reply