छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

जांजगीर-चांपा : नहर में डूबने से युवक की दर्दनाक मौत, पुलिस ने किया मौके का निरीक्षण

जांजगीर-चांपा | CG: जिले के नवागढ़ थाना क्षेत्र से एक दुखद घटना सामने आई है, जहां सेमरा के शांति नगर में एक युवक की नहर में डूबने से मौत हो गई। यह हादसा उस वक्त हुआ जब युवक अमहा तालाब जाने के लिए घर से निकला था।

बताया जा रहा है कि मृतक उतरा लोहार के घर के पास स्थित नहर के किनारे से गुजर रहा था, तभी अचानक पिलरी में गिरने से वह नहर में डूब गया। घटना की सूचना मिलते ही नवागढ़ डायल 112 की आरक्षक अभिषेक जायसवाल मौके पर तुरंत पहुंचे और मामले की सूचना नवागढ़ पुलिस को दी। गई पुलिस ने जांच शुरू की।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। स्थानीय प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और पानी के पास अतिरिक्त सावधानी बरतने की अपील की है।

See also  रायपुर में कोरोना मरीज मिलने की बात अफवाह, राज्य कंट्रोल एंड कमांड सेंटर के नोडल अफसर बोले – छत्तीसगढ़ में अभी एक भी केस नहीं

Related Articles

Leave a Reply