छत्तीसगढ़

कल से बदलेगा मौसम, दो दिन बारिश की चेतावनी:बस्तर, बिलासपुर, सरगुजा संभाग के जिले भीगेंगे

छत्तीसगढ़ के मौसम में उलटफेर का दौर जारी है। मौसम विभाग ने अगले दो दिन यानी 20 से 22 फरवरी के बीच बस्तर, बिलासपुर और सरगुजा संभाग के जिलों में बारिश के आसार जताए हैं। कल (गुरुवार) से कुछ जिलों में न्यूनतम तापमान में गिरावट हो सकती है।

प्रदेश में पिछले 24 घंटे के दौरान न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। वहीं अधिकतम तापमान स्थिर बना हुआ है। मंगलवार को जगदलपुर प्रदेश में सबसे गर्म रहा। यहां दिन का तापमान 34.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं सबसे ठंडा अंबिकापुर रहा। यहां न्यूनतम तापमान 12.7 डिग्री रिकॉर्ड किया।

See also  ममता की मिसाल: अकलतरा रेलवे स्टेशन में बंदर के बच्चे को अपना दूध पिलाकर पाल रही है कुतिया

Related Articles

Leave a Reply