छत्तीसगढ़रायपुर

आवारा कुत्तों का आतंक : 6 साल के बच्चे पर किया जानलेवा हमला, अस्पताल में इलाज जारी

रायपुर. राजधानी रायपुर में डॉग बाइट का मामला सामने आया है. दलदल सिवनी के आर्मी चौक में आवारा कुत्तों ने 6 साल के बच्चे पर जानलेवा हमला कर दिया. आवारा कुत्तों ने बच्चे के सिर और पीठ का मांस नोच खाया है. गंभीर हालत में बच्चे को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है.

यह घटना 13 फरवरी की देर शाम की है. इलाके के बच्चे आर्मी चौक पर खेल रहे थे, तभी आवारों कुत्तों ने एक बच्चे पर हमला कर दिया. तीन आवारा कुत्ते दस मिनट तक बच्चे को नोचते रहे. साथी बच्चों ने पीड़ित बच्चे के पिता को घटना की जानकारी दी. इसके बाद उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा. जानकारी के मुताबक, कुत्तों के हमले से उनके शरीर में 200 से ज्यादा छेद हुए हैं. वहीं सिर और पीठ का मांस नोच खाया है. इस घटना के बाद कॉलोनी के लोग सहमे हुए हैं.

See also  देर रात साइकिल से जंगल पार कर रहा था युवक, तभी पीछे पड़ गया भालू, मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर में जंगली जानवर से लोग दहशत में

Related Articles

Leave a Reply