छत्तीसगढ़

कांकेर में महिला पुलिसकर्मी को भीड़ ने लात-घूंसों से पीटा, मतपेटी लूटने की कोशिश; सरपंच प्रत्याशी की हार के बाद भड़के समर्थक

कांकेर के पुसवाड़ा पंचायत में मतदान के दिन महिला पुलिसकर्मी को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया। भीड़ से बचने के लिए दौड़ लगा रही महिला पुलिसकर्मी खेत में गिर गई, जिस पर लोग लात-घूंसे चलाते रहे। पहले चरण के मतदान यानी 17 फरवरी की इस घटना का वीडियो अब वायरल हो रहा है। भीड़ ने मतपेटी लूटने की भी कोशिश की।

सरपंच प्रत्याशी रुखमणी कोसम के हारते ही समर्थक भड़क गए और रि-काउंटिंग की मांग करने लगे। मतदान दल ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। ASP दिनेश सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे थे। जिसके बाद भीड़ और ज्यादा उग्र हो गई। तब भीड़ को कंट्रोल करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया।

हार से संतुष्ट नहीं थी प्रत्याशी, मचा बवाल

पुसवाड़ा में पंचायत चुनाव का परिणाम आने के बाद प्रत्याशी रुखमणी कोसम हार से सन्तुष्ट नहीं थी और उनके समर्थक देखते ही देखते आक्रोश में आकर गाली-गलौज और मारपीट पर उतारू हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर समझाया। जब वे नहीं माने तो लाठीचार्ज कर दिया।

See also  कोरबा में NTPC ने ओवर फ्लो के कारण तोड़ा डैम:40 एकड़ खेत में फैला राखड़युक्त पानी, किसानों को उठाना पड़ेगा नुकसान

मामले को शांत करने का प्रयास कर रही पुलिस के लाठीचार्ज से ग्रामीण और भड़क गए, जिससे ग्रामीणों ने पथराव कर दिया।

मतपेटी छीनने की कोशिश बना मुख्य कारण

पीठासीन अधिकारी अशोक गोटे ने कोतवाली थाने में शिकायत करते हुए बताया कि हारे हुए प्रत्याशी के कार्यकर्ताओं ने पहले ही उग्र होकर मतपेटी छीनने का प्रयास किया। पुलिस के सहयोग से वापस निकलने के दौरान भी गाड़ियों का घेराव कर मतपेटी छीनने की कोशिश की गई।

इसमें सफलता नहीं मिलने पर भीड़ ने पथराव कर दिया, जिससे कई शासकीय वाहनों को नुकसान पहुंचा है।

40 से 50 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

डीएसपी अविनाश ठाकुर ने बताया कि उग्र हुए ग्रामीणों की पहचान कर FIR की गई है। कोतवाली टीम ने कार्रवाई करते हुए अब तक पूर्व सरपंच समेत कई लोगों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई पूरी होते ही चार्जशीट कोर्ट में पेश की जाएगी।

See also  मुख्यमंत्री ने सपरिवार देखी ‘द साबरमती रिपोर्ट’ फिल्म, डायरेक्टर एकता कपूर और एक्ट्रेस रिद्धि डोगरा भी रहीं मौजूद

Related Articles

Leave a Reply