छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का अंतिम चरण: जांजगीर-चांपा में मतदान दल रवाना, बलौदा-पामगढ़ जनपद में 23 को वोटिंग; 2.62 लाख मतदाता डालेंगे वोट

जांजगीर-चांपा जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का अंतिम चरण 23 फरवरी को होगा। बलौदा और पामगढ़ जनपद में मतदान की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। दोनों जनपद में 2.62 लाख मतदाता वोट डालेंगे।

मतदान दलों को सभी आवश्यक सामग्री वितरित कर दी गई है। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने पुष्पमाला पहनाकर और आरती उतारकर मतदान दलों को रवाना किया।

See also  साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, होली से पहले किसानों के खाते में एकमुश्त आएगी अंतर की राशि, जाने अन्य निर्णय

21 जनपद और 3 जिला पंचायत के लिए मतदान

बलौदा जनपद में 65 ग्राम पंचायतों के लिए 228 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। यहां कुल 1.23 लाख मतदाता हैं। इनमें 61,687 पुरुष और 61,339 महिला मतदाताओं के अलावा 2 तृतीय लिंग के मतदाता शामिल हैं।

बलौदा में एक सरपंच पद निर्विरोध चुना गया है। शेष 64 सरपंच, 5,830 पंच, 21 जनपद पंचायत सदस्य और 3 जिला पंचायत सदस्य पदों के लिए मतदान होगा।

See also  राजधानी में ड्रग्स के साथ पकड़ा गया पुलिस वाला : आरक्षक हिमांशु बर्मन के पास से हेराईन मिली, पुलिस ने किया गिरफ्तार

1.39 लाख मतदाता डालेंगे वोट

पामगढ़ जनपद में 59 ग्राम पंचायतों के लिए 251 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं। यहां कुल 1.39 लाख मतदाता हैं, जिनमें 69,805 पुरुष और 69,212 महिला मतदाता शामिल हैं। पामगढ़ में 59 सरपंच, 693 पंच, 21 जनपद पंचायत सदस्य और 3 जिला पंचायत सदस्य पदों के लिए मतदान होगा।

See also  पिकअप की टक्कर से युवक की मौत, हादसे के बाद परिजनों और भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने किया चक्काजाम

Related Articles

Leave a Reply