देश

पत्नी-बच्चों को कैद किया, छुड़ाने आई पुलिस पर फेंका भभूत; बोला- भस्म कर दूंगा… सिरफिरे पति का हाई वोल्टेज ड्रामा

लखनऊ

लखनऊ के आशियना इलाके मे सिरफिरे पति की हरकतों से इलाके में सनसनी फैल गई. उसनेअपनी पत्नी और 2 बच्चो को जबरन घर मे बंधक बना लिया. इस बीच उसने धार्मिक अनुष्ठान के नाम पर जमकर बवाल किया. सिरफिरा पति अपने सिर पर भभूत लगाकर चाकू लेकर छत पर घूमता रहा, जबकि पत्नी और बच्चे घर में सहमे रहे और बाहर निकलने की गुहार लगाते रहे.

सिरफिरे पति की हरकतों से पड़ोसी इकट्ठा हो गए. उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी. सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम पहुंच गई. इस दौरान कई घंटे तक हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा. काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने आरोपित पति को पकड़ा और परिवार को शकुशल बाहर निकाला. पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ कार्रवाई की है.

See also  डॉ बाबासाहेब जयंती पर भाजपा ने किये अनेक कार्यक्रम पूर्व विधानसभा अध्यक्ष अग्रवाल हुए शामिल

धुआं से होने लगी सांस लेने में दिक्कत
मामला लखनऊ के आशियना इलाके के रजनीखंड सेक्टर 8/42 का है. यहां राम सागर यादव अपनी पत्नी रामकली और विवाहित बेटी डिम्पल और छोटू के साथ रहता है. रामसागर यादव सचिवालय मे लाइनमैन की नौकरी करता है. बुधवार को उसने अनुष्ठान करने के नाम पर परिवार के लोगो को एक कमरे मे बंद कर दिया. इस बीच उसने लकड़िया जलाकर घर के अंदर हवन करना शुरू कर दिया. धुआं के चलते परिजनों को सांस लेने की दिक्कत होने लगी. वह घर से बाहर निकलने की गुहार लगाने लगे.

पुलिस को दी भस्म करने की धमकी
धुआं और घर में कैद होने से परिजनों ने चीख-पुकारा मचाना शरू कर दिया. घर से शोर आने से आसपास के पड़ोसी इकठ्ठा हो गए. उन्होंने घर में फंसे परिजनों को बाहर निकालने को कहा. लेकिन राम सागर ने उनकी नहीं सुनी. स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी. घटना कि सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची. पुलिस के समझाने पर भी आरोपित नहीं माना और शरीर पर भभूत लगाकर छत पर भाग गया. इस दौरान वह छत से पुलिस पर भभूत फेंकर उन्हें भस्म करने कि धमकी देता रहा. घंटो कि मशक्कत के बाद पुलिस ने राम सागर को पकड़ लिया. उसे थाना लाया गया. पुलिस ने उसके खिलाफ शांति भंग कि धारा मे चालान काटा है.

See also  बड़ी खबर: भारत का पाकिस्तान पर बड़ा एक्शन, सिंधु जल समझौते को रोका गया, दूतावास और अटारी बोर्डर बंद, 48 घंटे में पाकिस्तानी राजनयिकों को भारत छोड़ने का आदेश

Related Articles

Leave a Reply