छत्तीसगढ़

सक्ती: घर में घुसकर महिला पर टांगी से ताबड़तोड़ हमला, सिर पर आई गंभीर चोंटे

सक्ती। जिले में घर में घुसकर महिला पर टांगी से हमला किया गया है, महिला के सिर पर गंभीर चोटें आई है। घटना 3 मार्च की है, घटना से गांव में दहशत का माहौल है। मामला चंद्रपुर थाना का मामला है।

जानकारी के अनुसार चंद्रपुर के ग्राम पेंड्ररुवा निवासी मीना पटेल उम्र 34 साल घर के बेडरूम में थी, तभी अचानक दोपहर 1 बजे के करीब एक नकाबपोश बदमाश कमरे के अंदर घुसकर टांगी से सिर पर ताबड़तोड़ प्रहार कर फरार हो गया। महिला के सिर में टांगी से 10 बार से अधिक जान लेवा हमला किया गया है। हमले में महिला मीना पटेल खून से लतपथ थी, जिसे गंभीर हालत में इलाज के लिए रायगढ़ अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला आई सी यू में भर्ती है, जहां उसका इलाज चल रहा है।

See also  सक्ती: खेलते-खेलते तालाब में डूबने से दो जुड़वा बच्चियों की मौत, गांव में पसरा मातम

Related Articles

Leave a Reply