छत्तीसगढ़रायपुर

रायपुर रेलवे स्टेशन के पार्किंग में खड़ी स्कार्पियो में लगी आग, मची अफरा तफरी

रायपुर. राजधानी के रेलवे स्टेशन में एक कार में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई. पार्किंग में खड़ी स्कॉर्पियो कार आग की चपेट में आने से पूरी तरह खाक हो गई. आनन-फानन में आसपास खड़ी दूसरी गाड़ियों को हटाया गया. सूचना पर पुलिस बल और आरपीएफ अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं. घटना गंज थाना क्षेत्र की है.

See also  पीएम किसान सम्मान योजना : एक जिले से 1750 किसानों के नाम हटे, 11 हजार अब भी संदिग्ध

जानकारी के अनुसार, रायपुर के रेलवे स्टेशन की पार्किंग में खड़ी स्कॉर्पियो में आग लगने से हड़कंप मच गया. देखते ही देखते आग ने कार को पूरी तरह से अपनी चपेट में ले लिया और लगातार ब्लास्ट होना शुरू हो गया. हालांकि घटना में कोई जनहानी नहीं हुई है. फिलहाल आग लगी है या लगाई गई है यह स्पष्ट नहीं हो सका है.

See also  दर्दनाक हादसे में मासूम की मौत, दो-दो बार पुलिस बैरिकेड तोड़ भागा ट्रक चालक, बाल-बाल बचे पुलिसकर्मी

Related Articles

Leave a Reply