छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: शादी देखकर घर लौट रही नाबालिक किशोरी से युवक ने किया बलात्कार

जनकपुर पुलिस ने आरोपी को लिया रिमाण्ड में

कोरिया
जिला के थाना क्षेत्र जनकपुर का मामला जहां रात 6 जुलाई 2021 को एक नाबालिक लड़की गांव में ही रेवा प्रसाद यादव के यहां शादी देखने के लिए गई हुई थी। और जब नाबालिक लड़की शादी देखकर लौट रही थी तभी लगभग 7:00 बजे रात्रि को बिसाहूलाल पिता श्री राम किशोर यादव ने नाबालिक लड़के को रास्ते में छेड़छाड़ की और जबरदस्ती नाबालिक लड़की के साथ बलात्कार किया। जिसके बाद नाबालिक लड़की ने घर में आकर अपने पिता और परिजनों को यह बात बताई और बेहोश हो गई। जिसके बाद नाबालिक लड़की के पिता ने सरपंच कोटवार वा गांव के अन्य व्यक्तियों को इस चीज की जानकारी दी। जहां नाबालिक बच्ची ने बताया कि मेरे मुंह में कपड़ा लगा दिए थे जिसके कारण में हल्ला नहीं कर पाई और उसके बाद मेरे साथ गलत काम किया। जिसकी शिकायत नाबालिक लड़की के पिता ने जनकपुर थाने में लिखित आवेदन पेश कर अपराध पंजीबद्ध कराया। जिसके बाद जनकपुर पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया तथा अपने उच्च अधिकारियों को इस बात की सूचना दी व उनके मार्गदर्शन में थाना जनकपुर पुलिस द्वारा आरोपी बेसाहू लाल यादव पिता राम किशोर यादव उम्र 19 वर्ष, सा. गलाथा तहसील नवा टोला थाना जैतपुर जिला शहडोल मध्य प्रदेश को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

See also  छत्तीसगढ़ में गुलाब तूफान का दिखा असर, भारी बारिश के बीच बिजली गिरने से 25 मवेशियों की मौत

Related Articles

Leave a Reply