छत्तीसगढ़रायपुर

राजधानी के पुराने नगर निगम कैंपस में लगी भीषण आग, दमकल विभाग की टीम मौके पर

रायपुर। राजधानी रायपुर में जयस्तंभ चौक के पास स्थित पुराने नगर निगम कैंपस में मंगलवार दोपहर अचानक भीषण आग लग गई. आग कबाड़ और कचरे में लगी थी, जिससे इलाके में धुएं का गुबार छा गया.

आगजनी की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया. हालांकि, आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है. राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है.

See also  सक्ती में पीएम आवास के विवाद में भाई ने भाई की टांगी से कर दी हत्या!

Related Articles

Leave a Reply