छत्तीसगढ़

तेज रफ्तार अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने 8 लोगो को मारी टक्कर, 3 लोगो की मौके पर ही मौत, 4 लोग घायल

धमतरी : धमतरी जिले में नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने 8 लोगों को टक्कर मार दी, जिससे एक ही परिवार के 3 युवकों की मौत हो गई. वहीं 4 लोग घायल हुए हैं. यह घटना बिरेझर चौकी क्षेत्र के दरबा गांव की है. बताया जा रहा कि रविवार रात करीब 10 बजे 8 युवक खाना खाकर सड़क किनारे टहल रहे थे, तभी यह हादसा हुआ।

See also  जिला अस्पताल में महिला ने लगाई फांसी : दाल बनाते वक्त झुलस जाने पर उपचार के लिए थी भर्ती

इस हादसे में भावेश साहू (21), गोलू यादव (24) और खिलेश्वर सपहा (20) की मौत हुई है. वहीं डिगु यादव, पुष्कर निर्मलकर, नरेंद्र यादव घायल हुए हैं. हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई. घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों ने तत्काल एम्बुलेंस और पुलिस को सूचना दी. पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अभनपुर अस्पताल पहुंचाया।

See also  जांजगीर पुलिस की बड़ी स्ट्राइक: 300 CCTV कैमरों की मदद से सुलझी चोरी की गुत्थी, 9.5 लाख का मशरुका बरामद

SDOP रागिनी तिवारी ने बताया कि हादसे के बाद ड्राइवर फरार हो गया है. स्कॉर्पियो मालिक अंदर ही फंसा हुआ था, उसे हल्की चोट आई है. वाहन मालिक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. फरार ड्राइवर की तलाश जारी है. शवों को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।

See also  पूर्व गृहमंत्री ननकीराम की बेटे की दबंगई : दुकान में घुसा दी कार और मालिक की कर पिटाई, मामला दर्ज 

Related Articles

Leave a Reply