छत्तीसगढ़

घर के आंगन में गिरी आकाशीय बिजली, चपेट में आने से महिला की मौत

मनेंद्रगढ़। मनेंद्रगढ़ में आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला की मौत हो गई। चैनपुर ग्राम पंचायत के वार्ड नंबर 3 में यह हादसा हुआ। शुक्रवार सुबह मनमती (50) अपने घर के आंगन में काम कर रही थी, तभी अचानक तेज गरजना के साथ आकाशीय बिजली गिरी। घटना के समय सुबह साढ़े 10 बजे दो बच्चे भी आंगन में खेल रहे थे। बिजली की चपेट में आने से मनमती की मौके पर ही मौत हो गई। आंगन में खेल रहे दोनों बच्चे सौभाग्य से बच गए। इस घटना से पूरे परिवार में शोक की लहर है।

See also  सक्ती: खेलते-खेलते तालाब में डूबने से दो जुड़वा बच्चियों की मौत, गांव में पसरा मातम

बता दें कि छत्तीसगढ़ प्रदेश के अधिकांश इलाकों में मौसम ने अचानक करवट ली है। कई क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ बारिश हो रही थी। गुरुवार को बलरामपुर के गणेशमोड़ में भी बिजली गिरने से एक बुजुर्ग इरफान खान (60) की मौत हो गई और उसका साथी हसनात खान (45) घायल हो गया। दोनों चादों के कंदरी से बलरामपुर आ रहे थे। मौसम खराब होने पर वे झोपड़ीनुमा घर में बारिश से बचने रुके थे। इसी दौरान बिजली गिरने से दोनों चपेट में आ गए। मौसम विभाग ने बलरामपुर, कोरबा, सूरजपुर, सरगुजा के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही अलग-अलग स्थानों पर बिजली और बारिश की संभावना जताई है।

See also  CG Board 10th – 12th Toppers 2026 List : 12वीं में जिज्ञासु वर्मा और 10वीं में संध्या नायक, परीरानी और अंशुल शर्मा समेत 3 ने किया टॉप, देखें सभी TOPPERS की लिस्ट

Related Articles

Leave a Reply