छत्तीसगढ़

टायर फटने से क्रूजर वाहन नदी में गिरा, लोगों की सतर्कता से बची जान

कांकेर। भानुप्रतापपुर के पास अंतागढ़ मार्ग पर खंडी नदी में आज एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. एक क्रूजर वाहन का टायर फटने से वह अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरा. हादसे के दौरान वाहन में सवार चालक और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गए. संयोग से बड़ा हादसा टल गया, क्योंकि दुर्घटना के वक्त वाहन में कोई अन्य सवारी नहीं थी. नदी के आसपास मौजूद स्थानीय लोगों ने तुरंत तैरकर वाहन तक पहुंचे और घायलों को सुरक्षित बाहर निकाला.

See also  200 टन मलबे की प्रोसेसिंग से निकले 5 बेशकीमती हीरे, CM साय ने कहा- प्रदेश के विकास को मिलेगा नया आयाम

घटना की सूचना मिलते ही भानुप्रतापपुर पुलिस मौके पर पहुंच गई. हालांकि, अभी तक नदी में डूबे वाहन को बाहर नहीं निकाला जा सका है.

गौरतलब है कि भानुप्रतापपुर का वार्षिक मेला चल रहा है, जिसमें इस तरह के वाहन यात्रियों को ढोने में लगे हुए हैं. यदि इस वाहन में सवारियां होतीं, तो यह हादसा बेहद गंभीर रूप ले सकता था.

See also  सूरजपुर में हादसा : मछली पकड़ने गए 9 ग्रामीणों की नाव बांध में पलटी, 3 लापता, रेस्क्यू जारी

Related Articles

Leave a Reply