छत्तीसगढ़

फ्लाई ऐश ब्रिक्स में मजदूर ने लगाई फांसी, शराब की लत या पारिवारिक तनाव?, जाँच में जुटी पुलिस

बिलासपुर। शहर के चकरभाठा थाना क्षेत्र के धमनी चौक स्थित फ्लाई ऐश ब्रिक्स ईंट भट्ठे में एक मजदूर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान तुलसी रजक निवासी ग्राम भंवर मोहरा, जिला कोरबा के रूप में हुई है, जो ईंट भट्ठे में मजदूरी करता था और वहीं के लेबर रूम में रहता था।

See also  VB-G RAM G योजना को लेकर छत्तीसगढ़ में असंतोष, हड़ताल के मूड में 12 हजार मनरेगा कर्मचारी, सरकार के सामने रखीं ये मांगें

मिली जानकारी के अनुसार 20 मार्च को वह घर जाने की बात कहकर सहकर्मी पार्वती केवट की साइकिल लेकर निकला था और 26 मार्च की रात लौट आया था। 27 मार्च की सुबह जब पार्वती का बेटा अपनी साइकिल लेने उसके कमरे में पहुंचा, तो उसने तुलसी को पंखे की कुंडी से गमछे के सहारे लटका पाया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया।

See also  जांजगीर-चांपा : बड़ा खुलासा! किरायेदार सत्यापन में पकड़ा गया ISI स्लीपर सेल का संदिग्ध

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि मृतक शराब पीने का आदी था और अपनी कमाई का सारा पैसा शराब में उड़ा देता था। बताया जा रहा है कि उसकी पत्नी और बच्चे बीते नौ साल से मायके में रह रहे थे। हालांकि, आत्महत्या की असली वजह अब तक सामने नहीं आई है। फिलहाल, चकरभाठा पुलिस मामले की जांच कर रही है.

See also  प्रेमिका के लिए नाबालिग बना अपराधी : मुलाकात नहीं होने पर 24 से ज्यादा कारों के शीशे तोड़कर की चोरी

Related Articles

Leave a Reply