छत्तीसगढ़बिलासपुर

रिंग रोड पर युवक की लाश मिलने से फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

बिलासपुर। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया जब रिंग रोड नंबर दो पर स्थित गुंबर पेट्रोल पंप के पास एक युवक का शव संदिग्ध अवस्था में पड़ा मिला। मृतक की उम्र लगभग 30 वर्ष आंकी जा रही है, लेकिन उसकी पहचान अब तक नहीं हो पाई है।

सुबह राहगीरों ने लाश देखी और तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची सिविल लाइन पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई की और आगे की जांच के लिए पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

प्रारंभिक तौर पर युवक के शरीर पर कोई स्पष्ट चोट के निशान नजर नहीं आए, जिससे मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। सिविल लाइन टी आई एस आर साहू का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही असल वजह सामने आएगी। फिलहाल सिविल लाइन पुलिस आसपास के थानों और गुमशुदगी की रिपोर्टों से युवक की पहचान करने में जुटी है.

See also  ताला काटकर घर में घुसा आरोपी, कुल्हाड़ी-गंडासे से किया जानलेवा हमला

Related Articles

Leave a Reply