छत्तीसगढ़बिलासपुर

बिलासपुर में वकील ने युवती से रेप किया:केस के सिलसिले में हुई थी दोनों की मुलाकात; न्याय का भरोसा दिलाकर बनाए संबंध

बिलासपुर: एक रेप पीड़िता को न्याय दिलाने का भरोसा दिलाकर वकील ने दुष्कर्म किया है। कोंडागांव की युवती हाईकोर्ट में केस लड़ने के लिए शहर आई थी। तब केस के सिलसिले में वकील बसंत कैवर्त्य से उसकी मुलाकात हुई। मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है।

वकील ने उसे न्याय दिलाने की बात कही और घुमाने के बहाने रिसॉर्ट ले गया, जहां उसके साथ संबंध बनाया। पीड़िता के मुताबिक, किसी को बताने पर वकील ने उसे मारपीट कर धमकी भी दी। आरोपी चकरभाठा क्षेत्र के द्वारिकापुरम का रहने वाला है।

दरअसल, कोंडागांव जिले की रहने वाली 21 वर्षीय युवती ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि एक युवक से उसका प्रेम संबंध था। उसने शादी करने का झांसा देकर रेप किया और बाद में उसने शादी करने से मना कर दिया। जिससे परेशान होकर युवती ने अपने प्रेमी के खिलाफ कोंडागांव जिले में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

See also  Janjgir Champa :बलौदा पुलिस ने कटरा जंगल में जुआ खेलने वाले 04 आरोपियों को किया गिरफ्तार

आरोपी को सजा दिलाने के सिलसिले में आई थी बिलासपुर

युवती उस आरोपी युवक को सजा दिलाने और हाईकोर्ट में केस लड़ने के सिलसिले में बिलासपुर आई थी, जहां उसकी मुलाकात चकरभाठा क्षेत्र के द्वारिकापुरम के रहने वाले वकील बसंत कैवर्त्य से हुई। वकील ने उसे न्याय दिलाने का झांसा दिया और उसका केस लड़ने की बात कही।

घुमाने के बहाने ले गया रिसॉर्ट और रेप किया

वकील बसंत कैवर्त्य ने युवती को घुमाने के बहाने अपने साथ कोटा क्षेत्र लेकर गया। जहां उसे रिसॉर्ट में ले गया। जिसके बाद उसने युवती के साथ रेप की घटना को अंजाम दिया। युवती के विरोध करने पर धमकी देते हुए मारपीट भी की।

इसके बाद से वकील ने कई बार शारीरिक संबंध बनाया। जिस पर युवती ने मामले की शिकायत सरकंडा थाने में की है। उसका आरोप है कि सरकंडा क्षेत्र में भी उसके साथ वकील ने शारीरिक संबंध बनाया। जिस पर पुलिस ने आरोपी वकील के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

See also  CM साय के निमंत्रण पर राष्ट्रपति ने स्वीकार किया बस्तर दशहरा में शामिल होने का आमंत्रण, 23 अक्टूबर को जगदलपुर में होगा आयोजन

Related Articles

Leave a Reply