छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

जांजगीर-चांपा : शादीशुदा आरक्षक को दूसरी शादी करना पड़ा महंगा, जांच के बाद एसपी ने किया निलंबित

जांजगीर-चांपा. छत्तीसगढ़ में शादीशुदा आरक्षक शिव बघेल ने पत्नी के रहते दूसरी महिला के साथ शादी रचा ली. इस मामले की शिकायत मिलने पर जांच कराई गई. जांच में आरक्षक का अमर्यादित आचरण पाया गया, जिसके बाद एसपी विजय कुमार पाण्डेय ने मामले में आरक्षक पर एक्शन लिया है. आरक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है. 

See also  कुरदर वैली रिसॉर्ट में हिरण का मांस पकाने का मामला, वन विभाग ने दी दबिश, मैनेजर सहित 4 गिरफ्तार

जानकारी के मुताबिक, रक्षित केन्द्र जाजगीर में आरक्षक शिव बघेल पदस्थ है. शिव बघेल का पहली पत्नी के रहने के बावजूद किसी अन्य महिला के साथ अफेयर था. आरक्षक के दूसरी शादी करने की शिकायत मिली थी. मामले में राजपत्रित अधिकारी से जांच कराई गई, जिसमें अमार्यादित आचरण करना पाए जाने पर निलंबन की कार्रवाई की गई है. 

See also  दो दुल्हनों ने एक ही दूल्हे के साथ रचाया ब्याह : समारोह के बाद पति के साथ जमकर नाचीं

Related Articles

Leave a Reply