छत्तीसगढ़

घर पर गिरी आकाशीय बिजली, एक ग्रामीण की मौत, परिवार के 4 सदस्य गंभीर रूप से घायल

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ में मानसून से पहले हो रही बारिश कहर बनकर टूट रही है। वहीं मंगलवार की दोपहर सरगुजा जिले के मैनपाट थाना क्षेत्र के ग्राम बरिमा के पाकरिपारा में घर पर आकाशीय बिजली गिर गई, जिसमें एक ग्रामीण की मौत हो गई। इस हादसे में परिवार के 4 सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बताया जा रहा है कि दोपहर अचानक तेज बारिश शुरू हो गई। इसी दौरान सांझी लाल मांझी के घर पर आकाशीय बिजली गिरी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में मृतक की पत्नी सधाई , पुत्री बबली 11 वर्ष, पुत्र अमरीकन 8 वर्ष और मां सुखनी गंभीर रूप से झुलस गए। घायलों को तत्काल कमलेश्वरपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। परिजनों की हालत गंभीर बनी हुई है। इस घटना के बाद गांव में मातम पसर गया है।

See also  126 दिन बाद बर्खास्त बीएड सहायक शिक्षकों को कैबिनेट बैठक में समायोजन की मिली मंजूरी

Related Articles

Leave a Reply