छत्तीसगढ़

बड़ी खबर – एक ही परिवार के 05 लोगो ने खाया जहर , तीन बच्चो की मौत

कांकेर।  ज़िले से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। परतापुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत चन्दनपुर अंतर्गत ग्राम पी. व्ही. 70 शांतिनगर में एक ही परिवार के पांच सदस्यों ने ज़हर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। इस दर्दनाक घटना में परिवार के तीन मासूम बच्चों की मौत हो गई है। मृत बच्चों की पहचान वर्षा बैरागी (उम्र 11 वर्ष), दीप्ती बैरागी (उम्र 7 वर्ष) और देवराज बैरागी (उम्र 5 वर्ष) के रूप में हुई है।

माता-पिता ने भी ज़हर खाकर जान देने की कोशिश की, लेकिन उन्हें समय रहते सिविल अस्पताल पखांजूर में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। अभी तक ज़हर खाने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है, लेकिन प्राथमिक तौर पर मामला घरेलू परेशानी हो सकता है।

See also  महिला किरायेदार ने DSP याकूब मेमन पर लगाया रेप का आरोप, FIR दर्ज

पूरा मामला परतापुर थाना क्षेत्र का है और पुलिस द्वारा विस्तृत जांच जारी है। जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि आत्म हत्या का कारण क्या है। फिलहाल जांच जारी है।

Related Articles

Leave a Reply