छत्तीसगढ़

जिस तरह 75 पार में हम लोग फंसे थे, वैसे ही 400 पार में भाजपा फंस गई, वोटिंग के बाद बोले कवासी लखमा

सुकमा

जिस तरह रमन सिंह ने 65 पार का नारा लगाया था जिसके बाद सरकार चली गई। और वैसे ही हम लोग 75 पार में फंस गए और निपट गए। अब भाजपा ने 400 पार का नारा दिया है, लेकिन 150 पार नहीं कर पाएंगे भाजपाई। यह बातें कवासी लखमा ने नईदुनिया से चर्चा में कही।

See also  प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत, 16 साल की प्रेमिका और 20 साल के प्रेमी ने ट्रेन के सामने कूदकर दी जान

लखमा बोले, बस्तर की जनता के समस्याओं को दिल्ली तक पहुंचाना
हमारा मुद्दा बस्तर की जनता के समस्याओं को दिल्ली तक पहुंचाना है। यहां नगरनार स्टील प्लांट के निजीकरण को रोकना है। पोलावरम बांध से प्रभावित लोगों की समस्याओं को दूर करना है। बस्तर को रेल व हवाई मार्ग से कैसे जोड़ा जाए इसपर केंद्र सरकार का ध्यान आकर्षण करना है। आदिवासियों के विकास को लेकर काम करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा सिर्फ झूठ बोलने का काम करती है।

See also  हंस ट्रैवल्स पर DRI की टीम ने मारा छापा, 10, 20 और 50 रुपये के नोटों से भरे बोरे बरामद

स्वार्थी लोग छोड़ रहे हैं पार्टी
कवासी लखमा ने कहा कि स्वार्थी लोग ही पार्टी छोड़ रहे हैं। कांकेर में बहुत नेता हैं, उन्हें मौका मिलेगा। इनके जाने से पार्टी को कोई फर्क नहीं पड़ेगा। जब कांग्रेस में थे तब मलाई खा रहे थे अब भाजपा की सरकार बनी तो भाजपा में चले गए। दलबदलू लोगों को जनता सबक जरूर सिखाएगी।

See also  छत्तीसगढ़ में जांजगीर-चांपा सहित 5 नए मेडिकल कॉलेजों में भर्ती : 6 से 13 मई तक करें आवेदन, जानें पूरी डिटेल

Related Articles

Leave a Reply