छत्तीसगढ़

बम की तरह फटा फ्रिज: किसान ने दरवाजा खोला और हो गया हादसा, दोनो पैर उड़े, गई जान

छुईखदान। छत्तीसगढ़ के छुईखदान इलाके के गांव भोरमपुर में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब गांव वालों को पता चला कि, फ्रीज में धमाका हुआ है। मकान मालिक गंभीर रूप से घायल हो गया है। आनन- फानन में घर के अन्य लोग एवं रिश्तेदार पडोसी आदि पीडित को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र छुईखदान लेकर आए। यहां उसकी स्थिति एवं गंभीरता को देखते हुए राजनांदगांव के लिए रिफर कर दिया गया। ऐसा बताया जा रहा है कि, अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मृत्यु हो गई।

See also  जमीन कब्जा दिलाने के नाम पर रिश्वत लेने का आरोप, प्रधान आरक्षक सस्पेंड

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, विकासखंड मुख्यालय छुईखदान से गंडई मार्ग पर 4 कि.मी. की दूरी पर स्थित ग्राम भोरमपुर निवासी श्रीराम वर्मा, पिता मेहतर राम वर्मा 52 वर्ष, सुबह साढ़े सात बजे जब अपने घरेलू उपयोग की फ्रिज से कुछ सामग्री निकालने के लिए दरवाजा खोला तब फ्रिज में से जोरदार धमाका हुआ। जिससे श्रीराम वर्मा के दोनों पैर लगभग मौके पर ही उखड़ गए और शरीर के अन्य अंगों को भी गंभीर चोटें आईं। लोगों ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए घायल को तत्काल छुईखदान सामुदायिक स्वास्थय केंन्द्र लेकर आए, परन्तु प्रारंभिक इलाज के साथ ही मरीज को और अधिक उच्च चिकित्सा के लिए रेफर कर दिया गया। परन्तु पता चला है कि, जिला मुख्यालय में पहुंचते ही घायल ने दम तोड़ दिया। इस हृदय विदारक घटना में मृतक अपने पीछे एक पुत्र एवं तीन पुत्रियां छोड़ गए है।

See also  गरीबों के आशियाने पर चला बुलडोजर, परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर

रातभर बंद था फ्रिज, सुबह ही किया था चालू
यद्यपि फ्रिज में धमाका होने के कारणो का सही सही पता नहीं चल पाया है, परंतु बताया जाता है कि, उक्त फ्रिज घर के किचन में ही रखा था। रात भर बंद भी था, जिसे सुबह- सुबह ही चालू किया गया था। फिलहाल उक्त घटना सभी उपभोक्ताओं के लिए एक सीख है कि, घर में रखे सभी इलेक्ट्रानिक सामान जैसे फ्रिज, कूलर, एसी, गीजर आदि का समय समय पर संबंधित कंपनी आदि के माध्यम से जांच कराते हुए जांच की लिखित रिपोर्ट लेते रहे ताकि इस प्रकार की घटना किसी के साथ ना हो. फिलहाल लोगों ने मृतक के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की है।

See also  अतिक्रमण हटाने के दौरान ग्रामीण ने खाया जहर, हालत गंभीर, पीड़ित परिवार ने प्रशासन पर पक्षपात का लगाया आरोप

Related Articles

Leave a Reply