छत्तीसगढ़

एसीबी की बड़ी कार्रवाई, स्वास्थ्य विभाग का अकाउंटेंट 54,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

मुंगेली. राज्य में भ्रष्टाचार के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत आज मुंगेली जिले में एसीबी (आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो) को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी. एसीबी ने बीएमओ कार्यालय मुंगेली में पदस्थ अकाउंटेंट बृजेश सोनवानी को 54,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है.

जानकारी के अनुसार, ग्राम फंदवानी (मुंगेली) निवासी ललित सोनवानी हाल ही में 30 जून 2025 को स्वास्थ्य पर्यवेक्षक पद से सेवानिवृत्त हुए हैं. उन्होंने 5 जुलाई को एसीबी में शिकायत दर्ज कराई थी. शिकायत में उन्होंने बताया कि उनकी ग्रेच्युटी एवं अन्य भुगतान के बदले बृजेश सोनवानी ने 61,000 रुपये रिश्वत की मांग की थी. शिकायत का सत्यापन किया गया, जिसमें शिकायत सही पाई गई. सत्यापन के दौरान आरोपी अकाउंटेंट पहले ही 7,000 रुपये ले चुका था.

See also  जांजगीर-चांपा को मिली विकास की सौगात : सीएम साय ने 295 करोड़ रुपये के 341 विकास कार्यों का किया भूमिपूजन 

इसके बाद ट्रैप की योजना बनाई गई और आज शेष राशि 54,000 रुपये लेने के लिए आरोपी को तखतपुर स्थित रियांश होटल के पास एक ढाबे पर बुलवाया गया. जैसे ही उसने रिश्वत की रकम ली, एसीबी की टीम ने उसे मौके पर ही धर दबोचा. इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया.

See also  NHM कर्मचारियों को बड़ी सौगात : सीएम साय ने हड़ताल के दौरान रुका वेतन देने का किया ऐलान, स्वास्थ्य मंत्री ने की 27% लंबित वेतन वृद्धि

Related Articles

Leave a Reply