कोरबाछत्तीसगढ़

शराब के नशे में दूल्हे की कार से स्टंट कर रहा था जीजा, DJ से टकराई वाहन, गोद में बैठे मासूम की हुई मौत

कोरबा। कोरबा जिले में एक शादी समारोह के दौरान दर्दनाक हादसे ने खुशियों को मातम में बदल दिया. दूल्हे की गाड़ी को स्टंट करते हुए चला रहे उसके जीजा ने नियंत्रण खो दिया और गाड़ी सीधे डीजे वाहन से जा टकराई. इस हादसे में दूल्हे की गोद में बैठे डेढ़ साल के मासूम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूल्हे का जीजा गंभीर रूप से घायल हो गया.

See also  SIR: दुर्ग जिले में मिले 37 हजार मृत मतदाता, सबसे अधिक दुर्ग शहर में, तो सबसे कम भिलाई नगर में

हादसा देर रात मानिकपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत मुड़ापार स्थित शारदा विहार के पास हुआ. बारात मध्यप्रदेश के सूरजपुर से कोरबा के चिमनीभठा आई थी. शादी की रस्मों से पहले दूल्हे की कार को उसके जीजा द्वारा स्टंट के अंदाज़ में चलाया जा रहा था. उसी दौरान यह दर्दनाक हादसा हो गया.

मृतक मासूम की पहचान हरिओम के रूप में हुई है, जिसकी उम्र महज डेढ़ साल थी. वह दूल्हे की गोद में बैठा था. बताया गया है कि हरिओम के पिता ही दूल्हे की कार को किराए पर लेकर लाए थे, लेकिन उस समय गाड़ी चला रहा था दूल्हे का जीजा.

See also  घर में घुसकर अकेली बुजुर्ग महिला से लूट की वारदात: अज्ञात बदमाशों ने रॉड से पीटकर किया लहूलुहान, फिर आभूषण लूटकर हो गए फरार

हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने दूल्हे के जीजा की जमकर पिटाई कर दी. इस दुखद घटना से माहौल बेहद तनावपूर्ण हो गया और दूल्हा सदमे में आकर शादी से इंकार करने लगा. हालांकि, लड़की पक्ष के परिजनों और स्थानीय लोगों के समझाने के बाद आखिरकार शादी की रस्में पूरी की गईं.

See also  छत्तीसगढ़ में SIR की डेट 18 दिसंबर तक बढ़ी:फॉर्म नहीं जमा करने पर आएगा चुनाव आयोग का नोटिस

जैसे-तैसे शादी के बाद परिजन सूरजपुर की ओर रवाना हो गए थे, लेकिन मानिकपुर चौकी पुलिस ने परिजनों को फोन कर आधे रास्ते से मासूम का शव लेने वापस बुलाया. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और दूल्हे के घायल जीजा का इलाज कराया जा रहा है.

Related Articles

Leave a Reply