छत्तीसगढ़

बहू ने ब्वाय फ्रेंड के साथ रची साजिश, करंट लगाकर मारा ससुर को

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के ग्राम खड़ेनाडीह में एक बुजुर्ग की संदिग्ध मौत का मामला हत्या में बदल गया। पुलिस ने 24 घंटे के भीतर इस सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा करते हुए मृतक की बहू और उसके सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों ने मिलकर बिजली करंट से बुजुर्ग की जान ली थी।

मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला डौंडीलोहारा थाना क्षेत्र का है। जहां के ग्राम खड़ेनाडीह में 17 जुलाई की सुबह खड़ेनाडीह निवासी 60 वर्षीय मनोहर निर्मलकर की मौत की सूचना पुलिस को मिली। परिवारजन अंतिम संस्कार की तैयारी में लगे थे, तभी ग्राम बड़गांव निवासी भानूराम निर्मलकर ने पुलिस को फोन कर मृतक की संदिग्ध स्थिति में मौत की जानकारी दी।

ऐसे दिया घटना को अंजाम
16 जुलाई की रात करीब 11 बजे, जब मनोहर परछी में सो रहा था, लेखराम ने घर से लाया बिजली वायर, प्लग और प्लास्टिक ग्लब्स का इस्तेमाल कर करंट देने की तैयारी की। गीता ने सब्बल लेकर निगरानी की और जैसे ही मनोहर गहरी नींद में गया, करंट देकर उसकी हत्या कर दी गई। हत्या के बाद गीता ने शव को हल्दी-तेल और गुलाल लगाकर यह दिखाने की कोशिश की कि ससुर की मौत सायकल से गिरने की वजह से हुई है।

See also  छत्तीसगढ़ सरकार ने किया प्रशासनिक फेरबदल, 5 IAS अफसरों का तबादला, यहां देखिए लिस्ट

बहू ने कबूला गुनाह
टीआई मुकेश सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव पंचनामा के दौरान मृतक के गाल, गले और चेहरे पर जलने के निशान पाए। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी पुष्टि हुई कि मौत बिजली करंट लगने से हुई और यह एक हत्यात्मक कृत्य था। वहीं पूछताछ में मृतक की बहू गीता निर्मलकर ने खुलासा किया कि उसका ससुर शराब के नशे में अक्सर गाली-गलौज करता था और उस पर बुरी नजर रखता था। इससे परेशान होकर उसने अपने जान-पहचान के वाधयंत्र शिक्षक लेखराम निषाद (निवासी बड़गांव) को योजना में शामिल किया।

सबूत के साथ गिरफ्तारी
पुलिस ने सघन विवेचना के बाद दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया। गीता के घर से लोहे का सब्बल, गमछा और अन्य सामग्री, जबकि लेखराम के घर से प्लास्टिक ग्लब्स, बिजली वायर, प्लग, सायकल और मोबाइल जब्त किए गए। प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

See also  एक ही परिवार के पांच लोगों की हथौड़ा और टंगिया से वार कर बेरहमी से हत्या, 5 लोगों को मारकर खुद फंदे पर लटका

Related Articles

Leave a Reply