छत्तीसगढ़

घर की छत पर मोबाइल में गेम खेल रहे थे तीन युवक, आकाशीय बिजली गिरने से एक की मौत, दो की हालत गंभीर

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है। जहां बिजली गिरने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि छत में तीनों युवक गेम खेल रहे थे। इसी दौरान उनके उपर बिजली गिर गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर खम्हारडीह पुलिस पहुंची है और मामले की जांच की जा रही है।

See also  रायपुर सेंट्रल जेल में बंद छात्र ने दिया NEET-UG री-एग्जाम, हाईकोर्ट के आदेश पर विशेष सुरक्षा में पहुंचा परीक्षा केंद्र

घटना खम्हारडीह थाना क्षेत्र के भावना नगर की है। आज दोपहर 1 बजे के आसपास राजधानी रायपुर में बिजली गिरने के साथ साथ झमाझम बारिश हुई। बताया जा रहा है कि तेज बारिश के दौरान भावना नगर के एक मकान की छत पर तीन युवक बैठकर गेम खेल रहे थे। इसी दौरान आसमानी बिजली उनके उपर गिर गई। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गये।

See also  जांजगीर-चांपा: स्कूल बसों पर बड़ा एक्शन: 89 वाहनों की जांच, 10 चालकों पर कार्रवाई

Related Articles

Leave a Reply