छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

शराब के लिए पैसे नहीं देने पर फावड़े से हमला, चांपा पुलिस ने आरोपी को दबोचा

जांजगीर-चांपा। जिले के चांपा थाना क्षेत्र में एक नशेड़ी युवक ने शराब के लिए पैसे न मिलने पर फावड़े से हमला कर दिया। पुलिस ने आरोपी को कुछ घंटों में ही गिरफ्तार कर लिया।

घटना चांपा के ग्राम हथनेवरा की है। आरोपी अमृतलाल पटेल अक्सर लोगों से शराब पीने के लिए पैसे मांगता था। मना करने पर विवाद करता था। 19 जुलाई 2025 को दोपहर करीब 3 बजे उसने गांव के नरेश कुमार पटेल से शराब के लिए पैसे मांगे। मना करने पर उसने लोहे के फावड़े से हमला कर दिया।

See also  प्रदेशभर में आज से सुशासन तिहार की शुरुआत, CM साय समेत मंत्री-अफसर करेंगे जिलों का दौरा

पीड़ित की शिकायत पर चांपा थाने में एफआईआर दर्ज की गई। थाना प्रभारी जयप्रकाश गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की। 33 वर्षीय आरोपी को उसके गांव से गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने बताया कि शराब के लिए पैसे नहीं मिलने से गुस्सा आ गया था। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल किया गया फावड़ा भी बरामद कर लिया है। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

See also  आज मजदूर दिवस : दस्तावेजों की दीवार... चार माह में 24 हजार 'श्रमवीर' नहीं बन पाए श्रमिक, लौट गए बैरंग

Related Articles

Leave a Reply