छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

जांजगीर-चांपा: हॉकी मैदान में तहसीलदार और नायब तहसीलदार का एक दिवसीय धरना प्रदर्शन,17 सूत्री बिंदुओं पर रखी मांग

जांजगीर चांम्पा। जिले के सभी ब्लॉक के तहसीलदार और नायब तहसीलदार सोमवार को हॉकी मैदान में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन पर बैठे है। उनकी 17 सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन तेज हुई है। जिससे राजस्व का काम प्रभावित हुआ है। यह आंदोलन छत्तीसगढ़ कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ के बैनर तले किया जा रहा है।

छत्तीसगढ़ कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ ने राज्य शासन एवं विभाग को लंबे समय से तहसील कार्यालयों की गंभीर समस्याओं से अवगत कराने के बावजूद अब तक कोई ठोस समाधान नहीं मिलने पर 28 जुलाई 2025 से चरणबद्ध आंदोलन की घोषणा की है।

संघ का कहना है कि “संसाधन नहीं तो काम नहीं” के सिद्धांत पर आधारित 17 सूत्रीय मांगों को लेकर लगातार ज्ञापन और आग्रह के माध्यम से शासन का ध्यान आकर्षित किया गया, किंतु अब तक कोई सकारात्मक पहल नहीं हुई है।

See also  जांजगीर-चांपा में 50 लोगों की घर वापसी, लालच में मतांतरित हुए लोगों ने अपनाया हिंदू धर्म, तेंदुआ धाम में भावुक हुए ग्रामीण

संघ के अनुसार तहसील कार्यालयों में तहसीलदार एवं नायब तहसीलदारों को मानव संसाधन, तकनीकी उपकरण, सुरक्षा व्यवस्था, शासकीय वाहन, कार्यालयीन सहयोग जैसी मूलभूत सुविधाओं का भारी अभाव है, जिससे नियमित कार्यों में गंभीर बाधाएँ उत्पन्न हो रही हैं।

तहसीलदारों और नायब तहसीलदार की आंदोलन में जाने से काम काज हुआ प्रभावित जिसमें राजस्व का जमीन संबंधित न्यायालयनीय प्रकरण,,आय जाति निवास प्रमाण पत्र,किसान पंजीयन, भुईयां पोर्टल सहित अन्य जरूरी काम आज से काम प्रभावित है। वही प्रकरण की कार्यवाही में विलंब हो रही है।

Related Articles

Leave a Reply