छत्तीसगढ़

भर-भराकर गिरा बिल्हा BEO कार्यालय का छज्जा, बाल-बाल बचे अधिकारी

बिलासपुर। बिलासपुर के बिल्हा विकास खंड शिक्षा कार्यालय की जर्जर इमारत की फाल्स सीलिंग और छज्जा गिरने से विभाग को हजारों रुपयों का नुकसान पहुंचा है। कार्यालय खुलने से पहले ही खंड शिक्षा अधिकारी के कक्ष का फाल्स सिलिंग और छज्जा भर-भरा के गिर गया। मौके पर कोई मौजूद नहीं था इसलिए किसी प्रकार की जनहानि का सामना विभाग को नही करना पड़ा। लेकिन.. घटना ने विभाग और जर्जर भवन की नाजुक स्थिति पर कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

See also  जांजगीर-चांपा : बड़ा खुलासा! किरायेदार सत्यापन में पकड़ा गया ISI स्लीपर सेल का संदिग्ध

बिल्हा विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय इस स्थित बीईओ कक्ष फॉल सीलिंग और छज्जा भारी बारिश के कारण गिर गया है। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक, पुराने हाईकोर्ट के पीछे स्थित कार्यालय भवन बहुत पुराना है भवन की स्थिति बहुत दयनीय है। कभी भी कोई बड़ा हादसा होने से इंकार नहीं किया जा सकता है।

See also  200 टन मलबे की प्रोसेसिंग से निकले 5 बेशकीमती हीरे, CM साय ने कहा- प्रदेश के विकास को मिलेगा नया आयाम

भवन की जर्जर हालत को लेकर कई बार की गई शिकायतें 

इस विषय में जिला लिपिक संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि यह घटना करीब 15 जुलाई की है, जब कार्यालय बंद था। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी कई बार भवन की जर्जर हालत को लेकर शिकायत की गई थी, लेकिन प्रबंधन ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। उनका कहना है कि यदि जल्द मरम्मत नहीं हुई तो कर्मचारियों का कामकाज और सुरक्षा दोनों प्रभावित होंगे। उन्होंने प्रशासन से खंड शिक्षा कार्यालय के स्थानांतरण या मरम्मत की मांग की है। अगर उनकी मांगे पुरी नही होती तो आंदोलन करने को बाध्य है।

See also  सूरजपुर में हादसा : मछली पकड़ने गए 9 ग्रामीणों की नाव बांध में पलटी, 3 लापता, रेस्क्यू जारी

Related Articles

Leave a Reply