छत्तीसगढ़

आश्रम में पढ़ने वाली छात्रा संग दुष्कर्म, हो गई प्रेग्नेंट, पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज की FIR

नारायणपुर। ओरछा विकासखंड स्थित एक आश्रम में अध्ययनरत छात्रा के साथ दुष्कर्म के मामले में त्वरित प्रशासनिक और कानूनी कार्रवाई की गई है। मामला तब उजागर हुआ जब छात्रा जून 2025 के अंतिम सप्ताह में ग्रीष्मावकाश के बाद आश्रम लौटी। छात्रा के व्यवहार में बदलाव देख आश्रम प्रबंधन ने पूछताछ की, जिसके बाद चिकित्सकीय परीक्षण में उसके गर्भवती होने की पुष्टि हुई।

सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, छात्रा की स्थिति को देखते हुए आश्रम प्रबंधन ने तत्काल उच्च अधिकारियों को अवगत कराया। मामले की गंभीरता को समझते हुए संबंधित विभाग द्वारा जांच समिति का गठन किया गया। जांच समिति की पूछताछ में छात्रा ने बताया कि उसके गृहग्राम में एक परिचित युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया था।

पीड़िता एवं उसके परिजनों की सहमति के आधार पर पुलिस थाना में पॉक्सो एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। फिलहाल पुलिस द्वारा इस संवेदनशील मामले में विवेचना की जा रही है। प्रशासन की त्वरित प्रतिक्रिया और समन्वित कार्रवाई ने यह संदेश दिया है कि ऐसे मामलों में कोई भी ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

See also  प्रेमिका की नृशंस हत्या, आरोपी को उम्र कैद की सजा, 51 बार किया था पेंचकस से वार

Related Articles

Leave a Reply