छत्तीसगढ़

बीजापुर में 24 नक्सलियों का सरेंडर, पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी

बीजापुर: माओवादियों की कंपनी नंबर 02 का डिप्टी कमांडर सहित कुल 24 नक्सलियों ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है. कंपनी नंबर 02 के डिप्टी कमांडर राकेश पर 10 लाख इनाम था. कुल 24 लोगों पर 87.05 लाख का इनाम घोषित था. सभी आत्मसमर्पित 24 माओवादी फायरिंग,आईडी ब्लास्ट,आगजनी जैसी घटनाओं में शामिल रहें.

See also  भ्रष्टाचार पर पर्दा? फिर से एक बार हैंडपंप मरम्मत के नाम पर 47 हजार का खेल उजागर

24 माओवादियों ने डाले हथियार

सीआरपीएफ डीआईजी देवेन्द्र सिंह नेगी, बीजापुर पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेन्द्र यादव के सामने नक्सलियों ने सरेंडर किया. पुलिस ने सभी माओवादियों को 50-50 हजार रुपये की नगद राशि दिया है. पुनर्वास नीति के तहत अन्य सुविधाएं बाद में दी जाएगी.

सरकार ने शुरु की है नई पुनर्वास नीति

See also  रायगढ़ में दूसरी बार पकड़ाई अफीम की खेती, लैलूंगा के घटगांव में तीन किसानों के खेतों में मिली अवैध फसल, जांच में जुटी पुलिस

साल 2025 में अब तक कुल 227 माओवादियों ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया है. वहीं साल 2025 में अब तक कुल 237 माओवादियों को गिरफ्तार किया गया है. सुरक्षा बलों ने 119 माओवादियों को अलग-अलग मुठभेड़ में मार गिराया गया है. सरकार की नई पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर लगातार माओवादी सरेंडर कर रहे हैं. शुक्रवार को ही सुकमा में 9 माओवादियों ने सरेंडर किया है.

See also  छत्तीसगढ़ में भीषण हादसा; अनियंत्रित होकर पलटी पिकअप, 2 की मौत, 18 गंभीर

Related Articles

Leave a Reply