छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

जांजगीर-चांपा में युवक ने लगाई फांसी, घर के कमरे में लटका मिला शव

जांजगीर-चांपा। धाराशिव गांव में सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक 24 वर्षीय युवक का शव घर के कमरे में फांसी के फंदे से लटका मिला है, जिससे पूरे गांव में हड़कंप मच गया है।

धाराशिव गांव में सोमवार की रात उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब स्थानीय लोगों ने अजय कुमार चौहान उर्फ पप्पू (24 वर्ष) को उसके ही घर के कमरे में फांसी पर लटका पाया। बताया जा रहा है कि युवक की पत्नी सोमवार से मायके गई हुई थी, वहीं युवक घर पर अकेला था। घटना की सूचना मिलते ही पामगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई है।

See also  रायगढ़ में दूसरी बार पकड़ाई अफीम की खेती, लैलूंगा के घटगांव में तीन किसानों के खेतों में मिली अवैध फसल, जांच में जुटी पुलिस

फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस ने शव को पामगढ़ सीएचसी अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गांव में इस दर्दनाक घटना के बाद शोक का माहौल है। परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ कर पुलिस मामले की तह तक जाने की कोशिश कर रही है।

See also  छत्तीसगढ़ में भीषण हादसा; अनियंत्रित होकर पलटी पिकअप, 2 की मौत, 18 गंभीर

Related Articles

Leave a Reply