छत्तीसगढ़

मां महामाया मंदिर परिसर में लगी आग, समय रहते पाया गया काबू, बड़ा हादसा टला

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर स्थित मां महामाया मंदिर परिसर में नए वर्ष के अवसर पर सोमवार सुबह आग लगने से भक्तों में अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार यह आग भक्तों की लापरवाही के चलते लगी, जो मन्नत के लिए बांधे गए धागों और चुनरी से फैल गई। समय रहते आग आग पर काबू पाने से बड़ी घटना टल गई।

नए वर्ष के मौके पर सुबह से ही मां महामाया के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ा हुआ है। आग लगते ही मंदिर प्रबंधन और मौजूद कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए स्थिति को संभाला। कुछ ही समय में आग पर नियंत्रण पा लिया गया। इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, लेकिन कुछ समय के लिए मंदिर परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।प्रशासन और मंदिर समिति ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे दर्शन के दौरान सावधानी बरतें।

See also  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने 13 कॉलम का लिखा पत्र,क्या लिखा है पत्र में पढ़े विस्तार से…

Related Articles

Leave a Reply