छत्तीसगढ़

तहसीलदारों की अनिश्चितकालीन हड़ताल खत्म, मंत्री टंकराम वर्मा से मुलाकात के बाद लिया फैसला

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बीते 9 दिनों से तहसीलदारों की अनिश्चितकालीन हड़ताल को स्थगित कर दिया गया है। तहसीलदार संघ के पदाधिकाारियों ने आज राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा से अपनी मांगों को लेकर मुलाकात की थी। मुलाकात के बाद छत्तीसगढ़ कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ ने आंदोलन को स्थगित करने का फैसला लिया हैं।

तहसीलदार संघ अपनी 17 सूत्रीय मांगों को लेकर 28 जुलाई से आंदोलन कर रहे थे। तहसीलदारों के आंदोलन की वजह से तहसील कार्यालयों में राजस्व संबंधित सारे काम ठप्प थे। आज से ही सारे तहसीलदार आंदोलन खतम होने के बाद अपने अपने काम पर लौट गये हैं।

See also  मूंगफली खाने को लेकर विवाद: बदमाशों ने पिता और दो बेटों को बोलेरो से कुचला, दो की मौत, एक गंभीर

Related Articles

Leave a Reply