छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

जांजगीर-चांपा: अकलतरा में चाकूबाजी की वारदात, दो युवक घायल

जांजगीर-चांपा। ज़िले के अकलतरा थाना क्षेत्र में बुधवार को चाकूबाजी में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं जिसका इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अकलतरा में जारी है । बताया जा रहा है कि अकलतरा किसी काम से आये दो युवकों को जिनका नाम तिलेश्वर भैना निवासी मुलमुलाऔर मोनु मुलमुला सिंघानिया पेट्रोल पंप के पास खड़े थे । लगभग 7.30 में हमलावर आये और एक युवक पर चाकू से हमला किया तब उसे दूसरे युवक ने बचाने की कोशिश की तो हमलावरो ने दूसरे युवक पर भी चाकू से हमला किया जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियो ने अकलतरा थाना में सूचना दी साथ ही 112 को फोन कर घायलों को अस्पताल पहुंचाया

घटना की जानकारी मिलते ही अकलतरा पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल 112 की मदद अकलतरा अस्पताल में भर्ती कराया गया । मामले में अभी हमलावर का पता नहीं चल पाया है। पुलिस अकलतरा मामले की जांच कर रही है

See also  मजदूरों से भरी तेज रफ्तार पिकअप हुई हादसे का शिकार, 24 घायल, 3 की हालत गंभीर

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है, वहीं पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है। घायलों का इलाज जारी है

Related Articles

Leave a Reply