छत्तीसगढ़

महिला ने एक साथ 4 बच्चों को दिया जन्म: जगदलपुर के महारानी हास्पिटल में जच्चा-बच्चा सभी स्वस्थ, खुशी से झूम उठे परिजन

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर जिले के महारानी अस्पताल में महिला ने चार जुड़वा नवजात शिशुओं को जन्म दिया। अब तक आपने जुड़वा बच्चों के जन्म की खबरें तो खूब सुनी होगी, तीन बच्चों के जन्म की खबर भी सुनी होगी। लेकिन अगर एक साथ चार बच्चे जन्म ले तो मामला चर्चा में जरूर आ जाता है। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में ऐसा ही मामला सामने आया है हां एक महिला ने एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया है, चारों बच्चे पूरी तरह से स्वस्थ हैं।

पूरा परिवार खुशी से झूम उठा
बताया जा रहा है कि, सुकमा जिले की दशमी कवासी के चार जुड़वा शिशुओं के जन्म के बाद से पूरा अस्पताल खुशी से झूम उठा है। चारों जुड़वा बच्चे स्वस्थ व तंदुरुस्त बताये जा रहे हैं। चिकित्सकों और पैरामेडिकल स्टॉफ की संवेदनशील सेवाओं को सबने सराहना किया है। चार शिशुओं में 2 लड़के और 2 लड़कियां है।

See also  छत्तीसगढ़: इस जिले के SP को मिला अंतर्राष्ट्रीय "आईएसीपी अवार्ड 2021".... बधाई देेने वालों का लगा ताता

महारानी अस्पताल का मामला

मामला जगदलपुर जिले के महारानी अस्पताल का बताया जा रहा है, यहां रहने वाली एक महिला ने एक साथ चार बच्चों को जन्म देकर सबको हैरान कर दिया। इस नायाब मौके पर परिवार में खुशी की लहर दिख रही है। राहत की बात यह है कि चारों बच्चे बिल्कुल सेहतमंद हैं।

Related Articles

Leave a Reply