छत्तीसगढ़

आंगनबाड़ी में खेलते-खेलते 3 साल की मासूम की मौत, ऊपर अचानक गिरा DJ का सामान

बिलासपुर। जिले के तालापारा स्थित एक आंगनबाड़ी से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है। यहां खेल रही एक मासूम बच्ची की जान एक लापरवाही के कारण चली गई। जिस जगह बच्चों को सुरक्षित माहौल देना चाहिए, वहीं मौत ने अपना घर बना लिया।

बिलासपुर के तालापारा स्थित एक आंगनबाड़ी में तीन वर्षीय मुस्कान महिलांग रोज की तरह खेल रही थी। लेकिन किसी को क्या पता था कि यह दिन उसकी ज़िंदगी का आखिरी दिन साबित होगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि मुस्कान की मौत किसी भारी चीज़ के गिरने से हुई। ये भारी सामान कोई और नहीं बल्कि DJ का वो उपकरण था, जो आंगनबाड़ी परिसर में असुरक्षित तरीके से रखा गया था।

See also  तालाब से निकले मगरमच्छ के 6 बच्चे : वन विभाग ने सुरक्षित रेस्क्यू कर डैम में छोड़ा

सिविल लाइन थाना प्रभारी के मुताबिक, आंगनबाड़ी परिसर में DJ का सामान रखा हुआ था, जो अचानक मासूम मुस्कान के ऊपर गिर गया। मौके पर ही बच्ची की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सवाल यह उठता है कि बच्चों के खेलने की जगह पर ऐसा भारी और खतरनाक सामान आखिर क्यों रखा गया था? जिम्मेदारों की लापरवाही ने एक परिवार की खुशियाँ छीन लीं।

See also  SI के बेटे की मौत : 5 दिन पहले डीजल और कबाड़ चोरों ने की थी पिटाई, समाज ने अंतिम संस्कार को लेकर रखी मांग

Related Articles

Leave a Reply