छत्तीसगढ़

पत्नी ने तीजा पर अंडा सब्जी बनाने से किया मना, तो पेड़ से लटककर पति ने लगाई फांसी

धमतरी. छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में मन पसंद सब्जी नहीं बनने पर पति ने आत्मघाती कदम उठा लिया. मृतक की पहचान टिकूराम सेन के रूप में हुई है. घटना से तीजा पर्व की खुशियां मातम में तबदील हो गई. यह मामला सिहावा थाना क्षेत्र के सांकरा गांव का है. 

जानकारी के मुताबिक, सांकरा निवासी टिकूराम सेन ने अपनी पत्नी से अंडे सब्जी बनाने के लिए कहा. लेकिन तीजा पर्व के कारण पत्नी ने बनाने से मना कर दिया. यह बात पति को नागवार गुजरी और उसने पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना से इलाके में हड़कंप मच गया.

See also   राज्योत्सव पर मुख्यमंत्री का नागरिकों को उपहार...अब एक कॉल पर घर बैठे बनेगा 5 साल तक के बच्चों का आधार कार्ड

Related Articles

Leave a Reply