छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

जांजगीर-चांपा : नगर सैनिक भर्ती हेतु चयनित अभ्यर्थियों का परीक्षा परिणाम जारी

जांजगीर चांपा 29 अगस्त 2025/ नगर सैनिक भर्ती हेतु चयनित अभ्यर्थियों का परीक्षा परिणाम 8 अगस्त को जारी कर विभागीय वेबसाइट https://www.cghgcd.gov.in एवं https://firenoc.cg.gov.in पर अपलोड कर दिया गया है। जिला सेनानी एवं जिला अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि 1715 महिला नगर सैनिकों की छात्रावास ड्यूटी हेतु तथा 500 महिला एवं पुरुष नगर सैनिक जनरल ड्यूटी हेतु भर्ती की कार्यवाही की गई है। चयनित अभ्यर्थियों को 1 से 10 सितम्बर 2025 तक जिला मुख्यालयों में अपने सभी आवश्यक मूल दस्तावेज तथा 2 सेट स्वप्रमाणित छायाप्रति एवं 3 नग पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो के साथ उपस्थिति देनी होगी। परीक्षा परिणाम के लिए अभ्यर्थी वेबसाइट का अवलोकन कर सकते हैं।

See also  पेण्ड्री गांव में 19 वर्षीय युवक ने लगाई फांसी | आत्महत्या से गांव में सनसनी

Related Articles

Leave a Reply