छत्तीसगढ़

सक्ती में बड़ा सड़क हादसा — इंडिगो कार नहर में गिरी, पिता-पुत्र बाल-बाल बचे, स्विफ्ट के चार लोग गंभीर घायल

सक्ती। मालखरौदा ब्लॉक अंतर्गत पोता–चरौदी नहर पुल के पास आज सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया।
जानकारी के अनुसार, ओडेकेरा निवासी पी.के. चंद्रा अपनी इंडिगो कार से खरसिया की ओर जा रहे थे, तभी सामने से आ रही स्विफ्ट कार से आमने-सामने की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि इंडिगो कार नहर में जा गिरी, हालांकि उसमें सवार पी.के. चंद्रा और उनके पुत्र बाल-बाल बच गए।

वहीं स्विफ्ट कार में बैठे चार लोगों को गंभीर चोटें आई हैं, जिन्हें मालखरौदा अस्पताल रेफर किया गया है।हादसे में दोनों गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए।मौके पर मालखरौदा थाना प्रभारी प्रवीण राजपूत पुलिस टीम के साथ पहुंचकर स्थिति का जायजा ले रहे हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस चौक पर आए दिन हादसे होते रहते हैं, और पूर्व सरपंच रूपेश गबेल ने शासन से यहां ट्रैफिक सिग्नल लगाने की मांग की है।फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

See also  जांजगीर-चांपा: जिला बदर बदमाश रजत दीवान उर्फ गोलू दीवान गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

Related Articles

Leave a Reply