छत्तीसगढ़

सड़क हादसे में बाल-बाल बचे मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, ट्रक से टकराई कार

चिरमिरी. छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी बुधवार को सड़क हादसे में बाल-बाल बचे. जन्मदिन के मौके पर वह आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए चिरमिरी जा रहे थे. इसी दौरान उनकी कार एक ट्रक से जा भिड़ी. गनीमत रही कि कार में सवार मंत्री जायसवाल और जवान सुरक्षित रहे.

जानकारी के मुताबिक, मंत्री जायसवाल अपने जन्मदिन पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने चिरमिरी जा रहे थे. इसी दौरान चिरमिरी के छठ घाट स्थित मंगलम होटल के पास मंत्री की गाड़ी अचानक एक ट्रक से जा भिड़ी. हादसे में फॉर्च्यूनर कार क्षतिग्रस्त हो गई. तेज धमाके जैसी आवाज़ से कुछ क्षण के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि वाहन को मोड़ते वक्त अचानक सामने आए ट्रक से टक्कर हो गई. हादसे में गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है. हालांकि मंत्री के सुरक्षित रहने की खबर से समर्थकों और प्रदेशवासियों ने राहत की सांस ली. मंत्री जायसवाल हादसे के बाद अपने निर्धारित दौरे पर आगे बढ़ गए.

See also  बारिश से तर- बतर हुआ बालोद: रेलवे ट्रैक में हुआ जलभराव, जनजीवन अस्त-व्यस्त

Related Articles

Leave a Reply